डूंगरपुर(राजस्थान) : राजस्थान के डूंगरपुर शहर में आज सुबह एक ऐसी चोरी की घटना सामने आई है जिसने एक मां को बेइंतहा दर्द दिया है। चोरी किया हुआ अनमोल रत्न 6 दिन का मासूम है जो कि अस्पताल के आईसीयू वार्ड से चोरी हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि शहर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल से मात्र 6 दिन का नवजात चोरी होने की सूचना मिली। जैसे ही सूचना मिली मां समेत परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल सा बन गया। जब पड़ताल हुई तो देखा गया कि सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्चे को ले जाती नजर आ रही है। पुलिस ने बच्चा चुराने वाली महिला की तलाश शुरू कर दी है। घटना शहर के एमसीएच अस्पताल की है।
आप सभी जिले वासियो से अपील की जाती है कि आपको उक्त मामले में कोई भी जानकारी मिले तो पुलिस कन्ट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 02964 230344,थानाधिकारी थाना कोतवाली के मो.न. 9982946700 पर सम्पर्क करें। pic.twitter.com/qKbWlB9If0
— DUNGARPUR POLICE (@DungarpurP) February 28, 2021
अस्पताल में 24 फरवरी को ज्योति मोची नाम की महिला ने बेटे को जन्म दिया। महिला की सामान्य डिलीवरी हुई थी। इसके बाद नवजात को पीलिया की शिकायत होने पर 26 तारीख को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। ज्योति इसी अस्पताल में पहले से भर्ती थी। बच्चा नीचे भर्ती था तो मां ऊपर के वार्ड में थी।
नवजात के पास ज्योति की सास और ताई अटेंडेंट के तौर पर मौजूद थी। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे सफाई के लिए वार्ड से सभी अटेंडेंट को बाहर निकाल दिया। इसके कारण दोनों अटेंडेंट सास और ताई ऊपर ज्योति के पास चली गईं। इस बीच बच्चा रोने लगा तो अस्पताल के स्टाफ ने ज्योति के परिजनों को पुकारा। इस दौरान एक महिला खुद को ज्योति बताकर अंदर आई और बच्चा उठाकर ले गई।
जिला अस्पताल की cctv फुटेज चेक करने पे पाया गया कि चोरी करने वाली अकेली ना होकर साथी भी है जो 16-17 साल का लड़का है जो स्कूटी पे होकर होस्पिटल से निकल कर प्रताप चौराहे से होते हुए साबेला बाईपास हो बिछीवाड़ा तरफ जाते नजर आए। pic.twitter.com/pRLLLA6YlU
— DUNGARPUR POLICE (@DungarpurP) February 28, 2021
चोरी का चला पता तो पैरों तले खिसक गई जमीन
आपको बता दें कि बच्चों को देखने के लिए। जब डॉक्टर राउंड पर आए तो उन्होंने ज्योति के नवजात को चेकअप करने के लिए कहा। तो दोनों सास और ताई बच्चे के वार्ड में पहुंची। तो वहां देखा कि बच्चा गायब था। तब अफरा तफरी का माहौल सा बन गया। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें एक महिला बच्चे को ले जाती हुई। जब पुलिस ने अस्पताल के बाहरी सीसीटीवी को खंगाला तो देखा कि महिला एक लगभग 17-18 साल के बच्चे के साथ स्कूटी से बाहर जाते हुए नजर आए। फिलहाल पुलिस ने महिला की फोटो शेयर कर सभी से अपील की है कि अगर उसे यह महिला नजर आए तो उसकी जानकारी व है पुलिस को दें।
रिपोर्ट :- हेमंत अग्रवाल
राजस्थान ब्यूरो