
जिलाध्यक्ष अजय पांडे ने जिला पदाधिकारियों की जारी की सूची
लखनऊ :- भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के लखनऊ के जिला पदाधिकारियों की सूची आज प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश महामंत्री व प्रदेश मंत्री तन्मय मिश्रा के संस्तुति व क्षेत्रीय नेतृत्व, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र सरवन तिवारी एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की सहमति से जिलाअध्यक्ष अजय पांडे ने घोषित किया | उन्होंने
लखनऊ :- भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के लखनऊ के जिला पदाधिकारियों की सूची आज प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश महामंत्री व प्रदेश मंत्री तन्मय मिश्रा के संस्तुति व क्षेत्रीय नेतृत्व, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र सरवन तिवारी एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की सहमति से जिलाअध्यक्ष अजय पांडे ने घोषित किया |
उन्होंने नये पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त किया कि नवनियुक्त जिला पदाधिकारी संगठन व पार्टी का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं तन्मयता से करेंगे | तथा पार्टी के विचारधारा को जमीनी स्तर पर श्रमिकों मजदूरों कामगार कर्मचारियों के बीच मजबूत करने का कार्य करेंगे | श्रमिकों मजदूरों कामगार कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य करेंगे एवं संगठन के सभी पदाधिकारी लाभार्थी को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कटिबद्ध रहेंगे | क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष नए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी घोषित नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की सूची निम्नवत है –
गौरव शर्मा जिला उपाध्यक्ष, सुशील कुमार जिला उपाध्यक्ष, नीरज मौर्य जिला उपाध्यक्ष, हरिओम अग्निहोत्री जिला उपाध्यक्ष, प्रशंसा सिंह जिला उपाध्यक्ष, राजेश कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष, प्रतीक्षारत जिला उपाध्यक्ष, फिरोज खान जिला उपाध्यक्ष, अमित पांडे जिला महामंत्री, नेहा श्रीवास्तव जिला महामंत्री, तनुज अरोड़ा जिला महामंत्री, वंशज नारंग जिला महामंत्री, बलवंत सिंह जिला मंत्री, इरफान अली जिला मंत्री, विशाल तिवारी जिला मंत्री, हिमाचल सिंह जिला मंत्री, सुधांशु सक्सेना जिला मंत्री, कुतुबुद्दीन जिला मंत्री, ऋषि गोस्वामी जिला मंत्री,काजल भाटिया जिला मंत्री, श्रीकांत श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष, प्रतीक्षारत मीडिया प्रभारी,
जिला अध्यक्ष अजय पांडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जिले के प्रतीक्षारत पदाधिकारियों की सूची जल्द ही जारी करेंगे।
लखनऊ जिला अध्यक्ष अजय पांडे ने सूची जारी करते हुए अपने पदाधिकारियों से कहा की आप सभी को मजदूरों के हित में तन मन धन से काम करना है। कोई भी कामगार को परेशानी का सामना न करना पड़े, हम और हमारा संगठन मजदूरों के लिए दिन रात सेवा में है,