CBSE बोर्ड 12वीं का परिणाम हुआ जारी

CBSE बोर्ड 12वीं का परिणाम हुआ जारी

उत्तर प्रदेश :- सीबीएसई ने 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। आप इसे http://cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। सभी लोगों की मेहनत से रिजल्ट घोषित हो पाया है। CBSE इस साल 12 वीं की

उत्तर प्रदेश :- सीबीएसई ने 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। आप इसे http://cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। सभी लोगों की मेहनत से रिजल्ट घोषित हो पाया है।

CBSE इस साल 12 वीं की परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस बार बोर्ड 12वीं की मेरिट लिस्ट जारी नहीं कर रहा है। बता दें कि CISCE बोर्ड ने भी इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इसी तर्ज पर सीबीएसई बोर्ड भी इस साल 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची जारी नहीं कर रहा है।

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताब‍िक इस साल 88.78% छात्रों ने 12 वीं सीबीएसई परीक्षा उत्तीर्ण की। इस साल परीक्षा में त्रिवेंद्रम, बेंगलुरु और चेन्नई प्रदर्शन के मामले में टॉप थ्री रहे हैं। इस साल जहां दिल्ली जोन में 94.39% परिणाम आया है, वहीं लड़कियों का प्रतिशत 92.15 प्रतिशत रहा। बता दें कि इस साल लड़कियों ने लड़कों से 5.96% बेहतर प्रदर्शन किया है।

Also Read महाकौशल भाजपा को झटका, सैंकड़ों कार्यकर्ता थामेंगे कांग्रेस का हाथ

रिपोर्ट अमित कुमार श्रीवास्तव

Recent News

Follow Us