दिन दिहाड़े युवक को मारी गोली, हो सकता है आशनाई का मामला
आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र में नंदाव गांव में पूर्व हुए आशनाई के विवाद को लेकर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ती को नंदाव पेट्रोल पंम्प के पास गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है ।

सरायमीर थाना क्षेत्र के लेहुआ गांव निवासी मनीष यादव मंगलवार की सुबह डीजल लेने के लिए नंदाव पेट्रोल पंप गया था। वापस लौटते हुए बाइक सवार दो हमलावरों ने उसको गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
Also Read: फ़िरोज़ाबाद: बाइक सवार युवक में कैंटर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
आरोप है कि गांव की एक युवती से उसका दो पूर्व आशनाई को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था। इसी विवाद का लेकर उसे गोली मारी गयी है। वही पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गांव की ही एक युवती को लेकर दो वर्ष पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित परिजनों ने दो व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है। लेकिन दोनों व्यक्तियों के घर शादी है और पुलिस की जांच में वे घर पर पाये गये है। फिलहाल घटना की छानबीन की जा रही है।