दो नेपाली युवक रोडवेज बस में हुए ज़हरखुरानी के शिकार

दो नेपाली युवक रोडवेज बस में हुए ज़हरखुरानी के शिकार

रुपईडीहा(बहराइच)। भारत नेपाल सीमावर्ती रोडवेज बस स्टैंड रुपईडीहा पर बीती रात दिल्ली से रुपईडीहा आ रही रोडवेज बस में दो नेपाली ज़हरखुरानी का शिकार हो गये।जिसमें एक को होश तो आ गया वह लड़खड़ाते हुए नेपाल की तरफ चला गया।लेकिन दूसरे को सुबह 12:00 बजे तक होश नहीं आया सांस चल रही थी। अचेत अवस्था

रुपईडीहा(बहराइच)। भारत नेपाल सीमावर्ती रोडवेज बस स्टैंड रुपईडीहा पर बीती रात दिल्ली से रुपईडीहा आ रही रोडवेज बस में दो नेपाली  ज़हरखुरानी का शिकार हो गये।जिसमें एक को होश तो आ गया वह लड़खड़ाते हुए नेपाल की तरफ चला गया।लेकिन दूसरे को सुबह 12:00 बजे तक होश नहीं आया सांस चल रही थी।

अचेत अवस्था में था।जिसकी सूचना जमुनहा पुलिस चौकी इंचार्ज विष्णु गिरी को दी गई। नेपाली पुलिस ने रुपईडीहा बस स्टैंड से नेपाली यात्री को बैटरी रिक्शे पर बैठा कर उपचार एवं सहायता के लिए नेपाल ले गई।इस सीजन का पहली जहरखुरानी की घटना है। जो रोडवेज की बस में घटित हुई।इस संबंध में रुपईडीहा रोडवेज इंचार्ज ने बताया कि किस बस से उतरा हमें जानकारी नहीं है। गाड़ियां रात में ही आती हैं। सुबह होते होते अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाती है। जहरखुरानी का शिकार अधेड़ उम्र का नेपाली नागरिक दिल्ली से मजदूरी कर अपने वतन को लौट रहा था।जो लॉकडाउन के कारण वहीं पर रुक गया था। स्थिति सामान्य होने के बाद दिल्ली से रुपईडीहा के लिए आ रहा था।

सरकारी बसें अवैध ढाबों पर रोक कर इन यात्रियों को चाय नाश्ता वह भोजन कराती है सूत्र यह भी बताते हैं कि जहां से बसें चलती हैं। वहीं से ही जहरखुरानी करने वाले नेपाली नागरिक इनके साथ में टिकट लेकर बैठता है।भाईचारा बनाने के बाद इनके साथ में घटना घटित कर रास्ते में ही उतर जाता है।भोले भाले नेपाली नागरिक अपने ही देश के नागरिक होने के नाते उनके जाल में फंस जाता है।और जहर खुरानी की शिकार बन जाता है।

Also Read Railway police ने ई-टिकटों की कालाबाजारी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – रईस

Recent News

Follow Us