
गरीबों की मदद के लिए सर्दी में आगे आए सामाजिक संगठन
आजमगढ़। अभया महिला सेवा संस्थान द्वारा शहर के रेलवे स्टेशन व उसके आस-पास क्षेत्र में शनिवार की रात्रि पहुंचकर जरूरतमंदों में कम्बल व अनाज आदि का वितरण किया गया। अचानक अभया टीम द्वारा कंबल और अनाज से 50 से ज्यादा लोग लाभांवित हुए और निचले तबके ने संस्थान की खूब सराहना किया। संस्था सचिव अनामिका
आजमगढ़। अभया महिला सेवा संस्थान द्वारा शहर के रेलवे स्टेशन व उसके आस-पास क्षेत्र में शनिवार की रात्रि पहुंचकर जरूरतमंदों में कम्बल व अनाज आदि का वितरण किया गया। अचानक अभया टीम द्वारा कंबल और अनाज से 50 से ज्यादा लोग लाभांवित हुए और निचले तबके ने संस्थान की खूब सराहना किया।
संस्था सचिव अनामिका सिंह पालीवाल ने कहा कि संस्थान द्वारा हर वर्ष ही कंबल और अनाज व उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया जाता रहा है, वर्तमान में ठंड का मौसम जोरों पर है, जिस क्रम में हमारी टीम द्वारा यह वितरण कार्यक्रम किया गया है। रात्रि में जो भी असहाय मिला, उसे कंबल दिया गया। इसके साथ ही उनकी आवश्यकता के अनुरूप ऐसे जरूरतमंद परिवारों को अनाज भी उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि 55 से ज्यादा कंबल वितरित किये गये।
संस्था की अध्यक्ष कविता यादव ने कहा कि अभया महिला सेवा संस्थान द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विविध तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा हैं। महिलाओं को संबल प्रदान किये जाने के साथ ही असहाय, निर्धन, जरूरतमंदों की मदद करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। जो आगे भी जारी रहेगा। कंबल वितरण में उपाध्यक्ष गीता विश्वकर्मा, कुसुम मिश्रा, गंगा मिश्रा, वैशाली रस्तोगी, बीना गुप्ता, अलका, सोनी अग्रवाल, शामिल रही।
रिपोर्ट : शैलेंद्र शर्मा