अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर गिरी शमशान की छत ,18 की मौत

अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर गिरी शमशान की छत ,18 की मौत

गाजियाबाद : गाजियाबाद जनपद में अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर भारी मुसीबत आन पड़ी। अंतिम संस्कार कर रहे लोगों पर शमशान की छत गिर गई जिसमें लगभग 40 लोगों के दबे होने की आशंका थी। आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया गया। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर कस्बे

गाजियाबाद : गाजियाबाद जनपद में अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर भारी मुसीबत आन पड़ी। अंतिम संस्कार कर रहे लोगों पर शमशान की छत गिर गई जिसमें लगभग 40 लोगों के दबे होने की आशंका थी। आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया गया। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई।


गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर कस्बे में रविवार की सुबह श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोग हादसे का शिकार हो गए। बारिश के चलते श्मशान घाट की छत भरभरा कर गिर पड़ी। जिसमें करीब 40 लोगों के दब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि अभी तक 18 लोगों का शव मलबे से निकाला जा चुका है।

तस्वीरों से पता चल रहा है कि लेंटर का साइज काफी बड़ा है. इस वजह से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए क्रेन बुलाया है. घटनास्थल पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके का रेस्क्यू अभियान जारी है.

पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर परिजन और सगे संबंधी मृत व्यक्ति को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे। परिजन मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे। तभी श्मशान घाट का लैंटर भरभरा कर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोग दबे गये अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया इस घटना की सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है।

दूसरी ओर लखनऊ से मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचायी जाए। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं।”

Recent News

Follow Us