बहन के प्रेमी समेत तीन को भाई ने मारी गोली मचा हड़कंप

बहन के प्रेमी समेत तीन को भाई ने मारी गोली मचा हड़कंप

कुशीनगर : प्यार किसी से भी हो सकता है। प्यार जब होता है तो रंग जाति और धर्म नहीं देखता। लेकिन कभी-कभी प्यार के चक्कर में जान की बाजी लग जाती है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का है। जहां एक भाई ने अपनी बहन के प्रेमी समेत तीन युवकों को गोली मार दी।

कुशीनगर : प्यार किसी से भी हो सकता है। प्यार जब होता है तो रंग जाति और धर्म नहीं देखता। लेकिन कभी-कभी प्यार के चक्कर में जान की बाजी लग जाती है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का है। जहां एक भाई ने अपनी बहन के प्रेमी समेत तीन युवकों को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहरा पुल के पास एक युवक ने तीन युवकों को सरेराह गोली मार दी।पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्तियों में से एक व्यक्ति आरोपी की बहन से प्यार करता था। जिसके चलते आरोपी युवक ने उसके साथ-साथ उसके दो मिलने वालों को भी गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा व्यक्ति फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Also Read मध्य प्रदेश :: गुलाबी ठंड में प्रदेश की सियासत गर्म

Recent News

Follow Us