मनचलों पर पुलिस का एक्शन

मनचलों पर पुलिस का एक्शन

बांदा : प्रदेश में छेड़छाड़ की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। लेकिन जब प्रशासन एक्टिव होता है तो दोबारा कोई ऐसी हरकत करने में 10 बार सोचेगा। उत्तर प्रदेश की बांदा जनपद की पुलिस ने कोचिंग जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवकों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे

बांदा : प्रदेश में छेड़छाड़ की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। लेकिन जब प्रशासन एक्टिव होता है तो दोबारा कोई ऐसी हरकत करने में 10 बार सोचेगा। उत्तर प्रदेश की बांदा जनपद की पुलिस ने कोचिंग जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवकों में से दो को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दे कि बांदा जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्राओं से कुछ मनचले छेड़छाड़ करने लगे। लेकिन तब तक पुलिस की नजर उन मनचलों पर पड़ गई। फिर क्या था उनकी शामत आ गई। बांदा नगर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल से ही एक सिरफिरे को हिरासत में ले लिया। और मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मनचलों में से एक और को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ले की है। लेकिन पुलिस की सतर्कता से आगे से कोई भी मनचला यह कार्य करने से पहले 10 बार सोचेगा।

Recent News

Follow Us