सिरफिरे की कारिस्तानी : युवती को बुलेट से मारी टक्कर

सिरफिरे की कारिस्तानी : युवती को बुलेट से मारी टक्कर

आगरा : प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क तो बनवा दी है। और मनचलों को सबक सिखाने के लिए। रोमियो एस्कॉर्ट का भी गठन किया गया है। लेकिन फिर भी क्या प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं। यह सबसे बड़ा सवाल उठता है। क्योंकि उत्तर प्रदेश की ताज

आगरा : प्रदेश सरकार ने ‌महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क तो बनवा दी है। और मनचलों को सबक सिखाने के लिए। रोमियो एस्कॉर्ट का भी गठन किया गया है। लेकिन फिर भी क्या प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं। यह सबसे बड़ा सवाल उठता है। क्योंकि उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा से एक खबर सामने आई है। जिसने प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभियानों पर पानी फेर दिया है। कुछ मनचले युवक पहले तो लगभग 15 दिनों से युवती को परेशान करने के बाद मनचलों ने युवती को बुलेट से टक्कर मार दी। जिससे युवती घायल हो गई। युवती का कहना है कि पहले तो वह छात्रा के स्कूल आने व जाने वाले रास्ते में उसको परेशान किया करते थे। जिसकी बात उसने अपने परिजनों को भी बताई थी। लेकिन हद तो तब हो गई। जब मनचलों ने युवती को मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी।

फिलहाल थाने में मामला तो दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अब देखना यह होगा की प्रशासन इस पर क्या एक्शन लेता है। मामला उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा के डौकी थाना क्षेत्र का है।

Recent News

Follow Us