पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी घायल

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी घायल

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश):- आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के नवरसिया गांव के पास हुई पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। उसके पासे मुंबई से चोरी हुई बाइक, पिस्टल, कारतूस बरामद हुआ। घायल बदमाश नौ जनपद में 15 लूट के मामले में वांछित था। तरवां व

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश):- आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के नवरसिया गांव के पास हुई पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। उसके पासे मुंबई से चोरी हुई बाइक, पिस्टल, कारतूस बरामद हुआ। घायल बदमाश नौ जनपद में 15 लूट के मामले में वांछित था। तरवां व सरायमीर थाना की संयुक्त कार्रवाई में बदमाश की घेराबंदी की गई थी। घायल बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस क्षेत्र में कांबिग कर फरार अभियुक्त की तलाश कर रही है।


सरायमीर थाना प्रभारी अनिल सिंह अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तरवां थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह से तरवां थाना क्षेत्र में वार्ता कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की एक बाइक सवार दो बादमाश नवरसिया कबूतरा मार्ग से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नवरसिया के पार घेराबंदी कर दी। एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस ने रूकने का इशार किया तो फायर कर भागने लगे। बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। एक बदमाश पुलिस पर फायर करने लगा। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को लेकर पुलिस तरवां सीएचसी पर पहुंची। डॉक्टर ने रेफर कर दिया। घालय बदमाश को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।। वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल बदमाश कृष्णानन्द विश्वकर्मा उर्फ मिंटू पुत्र हंसराज खरिहानी का निवासी है। उसके विरूद्ध आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर सहित नौ जनपद में लूट के 15 मुकदमे दर्ज हैं। फरार अभियुक्त पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उसके पास से मुंबई से चोरी हुई अपाची बाइक, एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ।

रिपोर्ट : शैलेंद्र शर्मा

Recent News

Follow Us