प्रदेश महामंत्री का आजमगढ़ में जुलूस निकालकर किया गया स्वागत

प्रदेश महामंत्री का आजमगढ़ में जुलूस निकालकर किया गया स्वागत

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) :-आजमगढ। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष शांति शरण सिंह प्रदेश महामंत्री निर्वाचित होने पर आज कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर जमकर स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री ने कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई की वह प्रदेश के कर्मचारियों की लड़ाई मजबूत के साथ लड़ेगें। दस जनवरी को

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) :-आजमगढ। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष शांति शरण सिंह प्रदेश महामंत्री निर्वाचित होने पर आज कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर जमकर स्वागत किया।

इस दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री ने कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई की वह प्रदेश के कर्मचारियों की लड़ाई मजबूत के साथ लड़ेगें।
दस जनवरी को लखनऊ में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का प्रांतिय चुनाव हुआ। जिसमें आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष शांति शरण सिंह को प्रदेश का महामंत्री चुना गया। बुधवार को अपने जिलाध्यक्ष को प्रदेश महामंत्री चुने जाने के बाद कर्मचारियों ने मंदुरी हवाई पट्टी से जुलूस निकाला और ढोल-नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे। कर्मचारियों ने नवनिवाचित प्रदेश महामंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री ने कहा कि उनको बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे अपनी मर्यादाओं में रहकर संवैधिन रूप से अपने कर्मचारियों की लड़ाई लड़ेगें। उन्होने अपने स्वागत के लिए जिले के सभी कर्मचारियों का आभार भी जताया।

रिपोर्ट : शैलेन्द्र शर्मा

Recent News

Follow Us