
एसएसबी मुख्यालय में आयोजित हुई महिला यौन उत्पीड़न जागरूकता कार्यशाला
बहराईच :- एसएसबी 42वी वाहिनी के मुख्यालय अगैया कैंप में महिला यौन उत्पीडन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महिला यौन उत्पीडन जागरूकता से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी | कार्यशाला में बल कार्मिकों तथा महिला बल कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया | 42वी वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रवीण कुमार ने
बहराईच :- एसएसबी 42वी वाहिनी के मुख्यालय अगैया कैंप में महिला यौन उत्पीडन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महिला यौन उत्पीडन जागरूकता से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी | कार्यशाला में बल कार्मिकों तथा महिला बल कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया |
42वी वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रवीण कुमार ने महिलाओं के कार्यस्थल पर उत्पीडन , रोकथाम , निषेध एवं निवारण अधिनियम 2013 के बारे में उपस्थित जवानों एवं कार्मिकों को अवगत कराया | तत्पश्चात वाहिनी के उप कमांडेंट श्री प्रवीण कुमार ने अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया |
उन्होंने ने बताया कि यह अधिनियम 09 दिसम्बर 2013 में प्रभाव में आया था | जैसा की इसका नाम ही इसके उद्देश्य रोकथाम, निषेध और निवारण को स्पष्ट करता है और उल्लंघन के मामलें में, पीड़ित को निवारण प्रदान करने के लिए भी ये कार्य करता है | इस प्रकार यह अधिनियम कार्यशील महिलाओ को कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीडन के खतरे का मुकाबला करने के लिए युक्ति है |
श्री प्रवीण ने कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि यह कानून कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन को अवैध करार देता है , यौन उत्पीडन के विभिन्न प्रकारों को चिन्हित करता है, और यह बताता है कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की स्थिति में शिकायत किस प्रकार से की जा सकती है |
इसके अतिरिक्त यौन उत्पीडन की परिभाषा , अधिनियम में किस प्रकार का व्यहार या कृत्य यौन उत्पीडन की श्रेड़ी में आता है, शिकायत कौन कर सकता है तथा शिकायत किसकों और कैसे की जानी चाहियें, क्या पीड़ित की और से कोई और शिकायत कर सकता है ? साथ ही साथ झूठी शिकायतों से यह कानून कैसे निपटता है, इत्यादी के बारे में विस्तृत रुप में जानकारी दी गयी |
कार्यशाला में महिला तथा पुरुष बल कार्मिकों ने सवाल-जवाब किया जिसका उत्तर पाकर संतुष्ट भी हुए | और अंत में उन्होंने हिदायत दी कि कानून, नियमों , अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों को ठीक से जाने तथा साथ ही साथ ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठां के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें |
उक्त कार्यशाला में श्री अनिल कुमार यादव, सहायक कमांडेंट, श्री सुकुमार देव बर्मा, सहायक कमांडेंट , नि. रमेश कुमार ग्वाला, नि. अवनीश मलिक, नि. जे.के. त्रिपाठी स.उ.नि. मोहिंदर के साथ पुरुष तथा वाहिनी की महिला बल कार्मिक उपस्थित रहें |
रिपोर्ट रईस