महिला पर हमला करने वाले सिरफिरे पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला पर हमला करने वाले सिरफिरे पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सिरफिरे युवक ने जो कि महिला का पड़ोसी था। घर में घुसकर पहले तो महिला के साथ छेड़छाड़ की, जब महिला ने इस बात का विरोध किया। तो सिरफिरे युवक ने उसको जबरन

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सिरफिरे युवक ने जो कि महिला का पड़ोसी था। घर में घुसकर पहले तो महिला के साथ छेड़छाड़ की, जब महिला ने इस बात का विरोध किया। तो सिरफिरे युवक ने उसको जबरन तेजाब पिलाने की कोशिश कि लेकिन जब वह तेजाब पिलाने में सफल नहीं हो पाया। तो उसने महिला के पेट पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

घटना बदायूं जनपद के कादरचौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत सकरी कासिम गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि इससे पहले भी महिला को तेजाब पिलाने की कोशिश की गई थी। आपको बता दें कि महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है जबकि महिला अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक पता चला है कि गांव का एक युवक सतेंद्र महिला पर बदनीयती रखता था। सोमवार की रात सत्येंद्र घर में घुस गया। और महिला को तेजाब पिलाने की कोशिश की महिला ने जब तेजाब नहीं पिया तो उसने महिला के पेट में चाकू से वार कर दिए और वहां से रफूचक्कर हो गया। घायल महिला की बेटी ने सुबह घटना के बारे में अपने ताऊ को बताया। जब परिवार के लोग। महिला के घर गए तो महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका प्रारंभिक इलाज के बाद बरेली रेफर कर दिया गया।

आपको बता दें कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए मात्र 3 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

न्यूज़ क्रांति से बातचीत के दौरान एसपी सिटी बदायूं प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए। मात्र 3 घंटे में आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। कि उसने आखिर इस जगह वारदात को क्यों अंजाम दिया। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर दर्ज होने पर ज्ञात हुआ था कि एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला को तेजाब पिलाने की कोशिश की जब उसने तेजाब नहीं पिया तो उसके पेट पर धारदार हथियार से वार कर दिए जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन महिला की स्थिति को नाजुक देखते हुए उसको बरेली रेफर कर दिया गया। फिलहाल तहरीर के मुताबिक पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।







Also Read मध्य प्रदेश :: गुलाबी ठंड में प्रदेश की सियासत गर्म

Recent News

Follow Us