
नाबालिक लड़के की ‘लड़के’ से नहीं हुई शादी तो फांसी लगाकर की आत्महत्या
ललितपुर : जब किसी की शादी होती है तो ज्यादातर लोगों के अंदर खुशी होती है कि उसकी शादी हो रही है। लेकिन लड़के से ज्यादा ललक होती है उनके परिजनों एवं माता-पिता को कि उनका लड़का बड़ा हो गया है और उसकी शादी होने जा रही है। लेकिन इसके बिल्कुल विपरीत एक मामला सामने
ललितपुर : जब किसी की शादी होती है तो ज्यादातर लोगों के अंदर खुशी होती है कि उसकी शादी हो रही है। लेकिन लड़के से ज्यादा ललक होती है उनके परिजनों एवं माता-पिता को कि उनका लड़का बड़ा हो गया है और उसकी शादी होने जा रही है। लेकिन इसके बिल्कुल विपरीत एक मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के बिरधा चौकी अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिक लड़के ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
आखिर लड़के ने क्यों लगाई फांसी
किशोर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पता चला है कि परिजन उसकी शादी कराने की बात कर रहे थे। जबकि लड़का किसी लड़की से शादी नहीं करना चाहता था। उसके पास मिले सुसाइड नोट से यह पता चला है। किशोर चाहता था कि उसकी शादी एक लड़के से हो लेकिन ऐसा नहीं हो सका इसलिए उसने खुदकुशी कर ली।
बिरधा चौकी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 17 वर्षीय नाबालिग के पिता की गांव में ही किराने की दुकान है। घरवाले उसकी शादी कराने की बात कर रहे थे, जबकि वह लगातार शादी नहीं करने की बात करता था। सोमवार को वह दिन भर गांव में ही अपने पिता की किराने की दुकान पर बैठकर दुकानदारी करता रहा और देर शाम को घर पहुंचकर खाना खाया।
रात में करीब नौ बजे कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा, तो सुबह करीब सात बजे पिता ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई। पिता व अन्य परिजनों ने दरवाजे तोड़ दिए और अंदर जाकर देखा तो उसका शव म्यारी पर साड़ी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
पास में सिलिंडर गिरा पड़ा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह सिलिंडर पर खड़े होकर फंदे पर लटका होगा। सूचना पर बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली तो उसके पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘वह शादी नहीं करना चाहता है। वह एक सुंदर लड़का है और एक लड़के से ही शादी करना चाहता है…। मैं एक ऐसा लड़का हूं कि लड़का तो हूं, लेकिन मेरे अंदर सिम्टम्स (लक्षण) एक लड़की जैसे हैं। सुंदर लड़का देखकर मैं आकर्षित होता हूं। चाहता था कि मेरी शादी एक लड़के से हो, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, इसलिए मर रहा हूं।’ फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एवं घटना की पड़ताल में लगी हुई है।