गंभीर अवस्था में मिला महिला का शव , मचा हड़कंप

गंभीर अवस्था में मिला महिला का शव , मचा हड़कंप

मुरादाबाद : प्रशासन कितनी भी कोशिश करें महिलाओं की सुरक्षा की लेकिन, महिलाओं की सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लगता है प्रदेश में कानूनी कार्रवाई का किसी को खौफ नहीं रहा। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अपराध को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यूपी अब बेखौफ अपराधियों का प्रदेश बनता

मुरादाबाद : प्रशासन कितनी भी कोशिश करें महिलाओं की सुरक्षा की लेकिन, महिलाओं की सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लगता है प्रदेश में कानूनी कार्रवाई का किसी को खौफ नहीं रहा। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अपराध को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यूपी अब बेखौफ अपराधियों का प्रदेश बनता जा रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद का है। जहां पर एक नग्न अवस्था में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।


आपको बता दें या घटना मुरादाबाद के मझोला थाने के लाकड़ी फाजलपुर चौकी क्षेत्र की घटना है। जहां पर अर्धनग्न अवस्था में गंभीर हालत में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की शिनाख्त के साथ-साथ घटना की पड़ताल करने में लगी है। वहीं पुलिस की मानें तो प्रथम दृश्य से यह लग रहा है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। महिला की बॉडी पर संघर्ष के निशान भी दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना की तफ्तीश में लगी हुई है।

वही आपको बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही जनपद के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में लगे हैं।अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंचती है।

Also Read मध्य प्रदेश :: गुलाबी ठंड में प्रदेश की सियासत गर्म

Recent News

Follow Us