
नेपाल महासंघ का चुनाव दामोदर भंडारी ने जीता
रुपईडीहा बहराइच :- पड़ोसी देश के पत्रकार महा संघ चुनाव में मतगणना का काम पूरा हो गया।बांके के अध्यक्ष पद पर दामोदर भंडारी चुनाव जीत गये।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डक्ट प्रसाद धिताल को 18 मतों से पराजित किया।भंडारी को 157 व डक्ट धिताल को 139 मत मिले। अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।उपाध्यक्ष
रुपईडीहा बहराइच :- पड़ोसी देश के पत्रकार महा संघ चुनाव में मतगणना का काम पूरा हो गया।बांके के अध्यक्ष पद पर दामोदर भंडारी चुनाव जीत गये।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डक्ट प्रसाद धिताल को 18 मतों से पराजित किया।भंडारी को 157 व डक्ट धिताल को 139 मत मिले।
अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।उपाध्यक्ष पद पर संगिन शर्मा ने विजय प्राप्त की।उन्होंने शकील अहमद कादरी को 48 मतों से पराजित किया।संगिनी शर्मा को 166 मत मिले तथा शकील अहमद कादरी को 118 मत ही प्राप्त हुए।महिला उपाध्यक्ष में करूणा शाह ने रोज़िना मल्ल को 10 मतों से पराजित किया।
सचिव पद पर कमल डांगी, सह सचिव हेमंत चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पौडेल विजयी हुए।उन्होंने देवराज पौडेल को पराजित कर जीत हासिल की।बांके पत्रकार संघ में कुल 323 वोटर होने के बावजूद 296 मत ही इस चुनाव में पड़े थे।
रिपोर्ट रईस