175 पैकट सुपर पावर गुटखा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

175 पैकट सुपर पावर गुटखा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रूपईडीहा बहराइच :- रूपईडीहा पुलिस ने 175 पैकट सुपर पावर गुटखा नेपाल से तस्करी कर भारतीय सीमा लाते समय एक अभियुक्त को माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अपराध राम दवन मौर्या के नेतृत्व में उप निरीक्षक भगवान यादव कांस्टेबल

रूपईडीहा बहराइच :- रूपईडीहा पुलिस ने 175 पैकट सुपर पावर गुटखा नेपाल से तस्करी कर भारतीय सीमा लाते समय एक अभियुक्त को माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अपराध राम दवन मौर्या के नेतृत्व में उप निरीक्षक भगवान यादव कांस्टेबल सूर्यकान्त पांडेय व अशोक तिवारी द्वारा देखभाल क्षेत्र शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान घसियारन मोहल्ला के पास से एक साइकिल पर लदी 2 बोरी में कुल 175 पैकेट सुपर पावर गुटखा के साथ अभियुक्त इकबाल पुत्र तालाबली निवासी बरथनवा थाना रूपईडीहा बहराइच को गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।


रिपोर्ट रईस

Recent News

Follow Us