
हाथिया के जंगलों में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
मथुरा :बरसाना के हाथिया गांव में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया हैज्ञात हो कि गत माह भी पुलिस द्वारा हाथिया के जंगल में ही अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था, थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया
मथुरा :बरसाना के हाथिया गांव में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया है
ज्ञात हो कि गत माह भी पुलिस द्वारा हाथिया के जंगल में ही अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था, थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश अनुसार पुलिस टीम ने अवैध रूप से चल रही शस्त्र फैक्ट्री को लेकर धरपकड़ तेज कर दी थी, हाथिया के गांव के जंगलों में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पर पकड़े गए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है बने और अधबने शस्त्र भी ज़ब्त कर लिए गए हैं।
पकड़े गए युवकों के आधार पर फैक्ट्री से बंदूक तमंचा सहित बने और अधबने कई शस्त्र बरामद किए गए हैं,
पुलिस की इस कार्यवाही से अन्य क्षेत्रों में सप्लाई करने वालों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने मौके से 12 बोर की बंदूक कारतूस खोखा तीन अधबनी बंदूक बरामद की है।
फैक्ट्री में शस्त्र बनाने वाले हाथिया गांव के असलम पुत्र सुब्बा नगला जरेला निवासी हाथिया आमिर पुत्र असलम को गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो राहुल ठाकुर