
मदद को आगे बढ़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
लखीमपुर-खीरी। पलियाकलां एकता में बल है इसको हकीकत में सहायता समूह की महिलाओं ने कर दिखाया है। मानवता कोई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीखे। जब समूह में जुड़ी दीदी के घर आग लगी तो सारी समूह की महिलाओं ने एकजुट होकर उनके खाने-पीने व पहनने तन ढकने का इंतजाम किया। जिसको लेकर क्षेत्र
लखीमपुर-खीरी। पलियाकलां एकता में बल है इसको हकीकत में सहायता समूह की महिलाओं ने कर दिखाया है। मानवता कोई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीखे। जब समूह में जुड़ी दीदी के घर आग लगी तो सारी समूह की महिलाओं ने एकजुट होकर उनके खाने-पीने व पहनने तन ढकने का इंतजाम किया। जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ
आपको बताते चलें तहसील पलिया के ग्राम भगवंत नगर गुलरा में बीते 19 अप्रैल को किसी कारणवश घर में आग लग गई थी। आग की चपेट में आकर काफी घर जलकर राख हो गए थे। जिसकी खबर पाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने ग्राम संगठन से मदद करने का निर्णय लिया और भगवंत नगर में खुशबू का अनमोल प्रेरणा महिला ग्राम संगठन से उसकी मदद की गई। जिसमें ग्राम संगठन के माध्यम से साड़ी, चप्पले व राशन आदि का इन्तजाम किया गया। इन सब चीजों को देखकर अग्नि पीड़ितों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्वयं सहायता समूह भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत ही महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाता है। इसमें रहकर महिलाएं अच्छे-अच्छे मुकाम हासिल कर रही हैं।
इस दौरान ग्राम भगवंत नगर की समूह सखी सोनम, सरिता व रामदुलारी एवं सदस्य मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-गोविन्द कुमार