चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन

चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन

लखनऊ ; पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख अजित सिंह का गुरूवार को कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह करीब 82 वर्ष के थे। उनके पुत्र और पार्टी उपाध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। गुरूग्राम के एक अस्पताल में आज सुबह करीब 0820 बजे उन्होने अंतिम सांस

लखनऊ ; पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख अजित सिंह का गुरूवार को कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह करीब 82 वर्ष के थे। उनके पुत्र और पार्टी उपाध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। गुरूग्राम के एक अस्पताल में आज सुबह करीब 0820 बजे उन्होने अंतिम सांस ली। पिछली 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उन्हे गुरूग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनो से उनकी सांस लेने की समस्या काफी बढ़ गयी थी जिसके बाद उन्हे जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार गुरूग्राम में ही किया जायेगा।


वार्ता

Recent News

Follow Us