नहर की झाड़ियों में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

नहर की झाड़ियों में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के थाना बारासगवर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब नहर किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव चादर में लिपटा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि प्रथम दृष्टया

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के थाना बारासगवर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब नहर किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव चादर में लिपटा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि शव कई दिन पुराना है। महिला के शव के पास एक बैग भी पड़ा हुआ मिला। इस घटना का पता जैसे क्षेत्र में चला तो हड़कंप मच गया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना उन्नाव जनपद के थाना बारासगवर के टेढ़ा गांव के पास का बताया जा रहा है। पुलिस महिला की पहचान करने में भी लगी हुई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।


घटना पर पुलिस का कहना है कि थाना बारासगवर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास सहित अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Recent News

Follow Us