मंगेतर के साथ मंदिर आई युवती के साथ गैंगरेप , आरोपी गिरफ्तार

मंगेतर के साथ मंदिर आई युवती के साथ गैंगरेप , आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र : सोनभद्र में बीजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में मन एक मंदिर पर दर्शन करने आई युवती दरिंदगी का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि बीते दिन शनिवार को एक युवती अपने मंगेतर के साथ मंदिर पर दर्शन करने के लिए आई थी। कि तभी निर्जन स्थान पर

सोनभद्र : सोनभद्र में बीजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में मन एक मंदिर पर दर्शन करने आई युवती दरिंदगी का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि बीते दिन शनिवार को एक युवती अपने मंगेतर के साथ मंदिर पर दर्शन करने के लिए आई थी। कि तभी निर्जन स्थान पर कुछ लड़कों ने जोड़े को पकड़ लिया और उसके साथ अभद्रता की एवं 3 दरिंदों ने बारी बारी से युवती के साथ घिनौनी वारदात को भी अंजाम दिया।

Also Read मध्य प्रदेश :: गुलाबी ठंड में प्रदेश की सियासत गर्म

आपको बता दें कि सोनभद्र के थाना बबनी क्षेत्र निवासी एक युवती अपने मंगेतर के साथ बीजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरतीटार गांव के जंगल में स्थित एक मंदिर पर दर्शन करने के लिए आई थी। कि तभी निर्जन स्थान पर उन दोनों को कुछ लड़कों ने रोक लिया और लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जैसे ही मामला पुलिस को पता चला तो पुलिस आनन-फानन में तफ्तीश में लग गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया। एवं कुछ ही घंटों में त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। एवं मामले में संलिप्त आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Recent News

Follow Us