
जिला जेल से बंदी हुआ फरार , खुली जेल प्रशासन की पोल
उन्नाव : उत्तर प्रदेश में जेल प्रशासन कितना सख्त है यह देखने से ही पता चलता है। अभी कुछ दिनों पहले चित्रकूट जेल कांड से उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया था। और अब उत्तर प्रदेश का चर्चित जनपद उन्नाव में जिला जेल से एक बंदी फरार हो गया है। आपको बता दें फरार बंदी
उन्नाव : उत्तर प्रदेश में जेल प्रशासन कितना सख्त है यह देखने से ही पता चलता है। अभी कुछ दिनों पहले चित्रकूट जेल कांड से उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया था। और अब उत्तर प्रदेश का चर्चित जनपद उन्नाव में जिला जेल से एक बंदी फरार हो गया है। आपको बता दें फरार बंदी कारागार की कृषि फॉर्म पर कार्य के दौरान फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि सोहरामऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर बंदी को जेल भेजा था।
आपको बता दें कि जेल से फरार हुआ बंदी सोनू 420,467,468 समेत अन्य कई धाराओं में दर्ज मुकदमे में जेल में बन्द था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि बंदी जेल में कृषि फॉर्म पर काम कर रहा था की वहीं से रफूचक्कर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फरार बंदी सोनू गुप्ता सोहरामऊ क्षेत्र का रहने वाला था।
रिपोर्ट : पंकज शुक्ला