मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुचें

मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुचें

उत्तर प्रदेश:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। राज्यपाल आनंदी बेन बृहस्पतिवार को ही मध्यप्रदेश से लौटी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती और सिद्धार्थ नगर के दौरे से लौटने के बाद राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को श्री विष्णु और उनके अवतार की

उत्तर प्रदेश:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। राज्यपाल आनंदी बेन बृहस्पतिवार को ही मध्यप्रदेश से लौटी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती और सिद्धार्थ नगर के दौरे से लौटने के बाद राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को श्री विष्णु और उनके अवतार की पुस्तक भी भेंट की।

दोनों के बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण की स्थिति और मुख्यमंत्री की ओर से किए जा रहे जिलों के दौरे पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मुलाकात को मंत्रिमंडल फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसे सामान्य मुलाकात बताया है।

रिपोर्ट राहुल तिवारी

Also Read यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से ASG EYE HOSPITALS की टीम ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Recent News

Follow Us