गुरुवार को भी जारी रहा, जरूरतमंदों तक राहत पहुॅचाना

गुरुवार को भी जारी रहा, जरूरतमंदों तक राहत पहुॅचाना

कोरोना महामारी के दौरान इनिशिएटिव फाउण्डेशन इंडिया की ओर से जरुरतमंद लोगों को राशन किट सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही हैं। उसी क्रम में आज बृहस्पतिवार को संस्था ने लखनऊ के ऐशबाग, चारबाग, मवैया, तालकटोरा क्षेत्र में रहने वाले 60 गरीब निराश्रित,बेसहारा और प्रवासी मजदूरों को राशन किट वितरित किया। वही संस्था

 कोरोना महामारी के दौरान इनिशिएटिव फाउण्डेशन इंडिया की ओर से जरुरतमंद लोगों को राशन किट सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही हैं। उसी क्रम में आज बृहस्पतिवार को संस्था ने लखनऊ के ऐशबाग, चारबाग, मवैया, तालकटोरा क्षेत्र में रहने वाले 60 गरीब निराश्रित,बेसहारा और प्रवासी मजदूरों को राशन किट वितरित किया। वही संस्था ने 110 किशोरियों, महिलाओं को सेनेटरी पैड, सेनिटाइजर, मास्क दिया। 

राहत एवं जागरूकता अभियान के दौरान इनिशिएटिव फाउण्डेशन के कानूनी सलाहकार एवं अधिवक्ता वी.के. त्रिपाठी ने लोगों को कोरोना से बचाव एवं वैक्सीन के फायदे बताते हुए सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया।इनिशिएटिव फाउण्डेशन की सदस्य पूजा ने बताया की अभियान के दौरान संस्था के वालेंटियर्स द्रारा मौके पर करीब 260 लोगों की थर्मल स्कैनिंग की गई।आज के अभियान में के. के. शुक्ला, राहुल, लक्ष्मी,अनिता, सोनी,अमित आदि शामिल रहेl

Recent News

Follow Us