
अपर पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 पीआरवी कर्मियों के साथ की गोष्ठी
लखीमपुर खीरी :- अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डायल 112 पीआरवी कर्मियों के साथ की गई गोष्ठी; कार्य की समीक्षा कर कार्यप्रणाली में सुधार हेतु दिए गए दिशा-निर्देश आज दिनांक 25.05.21 को अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा जनपद में संचालित डायल 112 पीआरवी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों की गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान महोदय
लखीमपुर खीरी :- अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डायल 112 पीआरवी कर्मियों के साथ की गई गोष्ठी; कार्य की समीक्षा कर कार्यप्रणाली में सुधार हेतु दिए गए दिशा-निर्देश आज दिनांक 25.05.21 को अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा जनपद में संचालित डायल 112 पीआरवी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों की गोष्ठी की गई।
गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित पॉइंटस पर उपस्थित रहने तथा रेस्पॉन्स टाइम में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आम जन-मानस से विनम्र व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने तथा गलत जानकारी देने वाले के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी से उनके व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं की जानकारी की गई तथा गुणवत्ता में सुधार हेतु सुझाव भी मांगे गए। प्रकाश में आई समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही सुधार हेतु उपयुक्त सुझावों को कार्यप्रणाली में शामिल करने हेतु भी निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट : अमरकांत