
लॉकडाउन में होटल प्रेमी जोड़ों को दे रहा था स्पेशल सर्विस , पुलिस को चला पता कर दिया सील
लखनऊ : कोरोना काल में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने संपूर्ण प्रदेश में आंशिक कर्फ्यू लागू किया है। जिसमें काफी हिदायत बरती जा रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही लॉकडाउन के दौरान एक होटल प्रेमी जोड़ों को ठहरा रहा था। क्योंकि इस समय जीवन अस्त-व्यस्त है तो
लखनऊ : कोरोना काल में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने संपूर्ण प्रदेश में आंशिक कर्फ्यू लागू किया है। जिसमें काफी हिदायत बरती जा रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही लॉकडाउन के दौरान एक होटल प्रेमी जोड़ों को ठहरा रहा था। क्योंकि इस समय जीवन अस्त-व्यस्त है तो दो प्यार करने वालों को भी मिलना बहुत जद्दोजहद के बाद ही हो रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक होटल चोरी छुपे प्रेमी जोड़ों को ठहरा रहा था। जिसकी भनक प्रशासन को लग गई और प्रशासन जा पहुंचा होटल में पड़ताल करने।
जानकारी देते हुए एसीपी बाजारखाला विजय राज सिंह ने बताया कि राजाजीपुरम लवकुश पर किंग होटल स्थित है। जानकारी मिली थी कि इस होटल में लड़के-लड़कियों को रोका गया है। इसके बाद कार्रवाई करने पुलिस पहुंची। जांच में तीन प्रेमी जोड़े होटल में मिले। एसीपी के अनुसार होटल मैनेजर ने उनसे आईडी कार्ड लिए थे लेकिन रजिस्टर में एंट्री नहीं कराई थी।
पुलिस ने प्रेमी जोड़ों से पूछताछ की और उनका पक्ष सुनने के बाद उन्हें समझाकर छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस ने मैनेजर नावेद और एक कर्मचारी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. होटल को भी सीज कर दिया गया है।