चार जिलों के सीएमओ समेत छह चिकित्साधिकारी बदले गये

चार जिलों के सीएमओ समेत छह चिकित्साधिकारी बदले गये

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरूवार शाम चार जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों समेत छह चिकित्साधिकारियों के तबादले कर दिये।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सहारनपुर,कानपुर देहात,कन्नौज और अंबेडकरनगर के सीएमओ को बदला गया है। सहारनपुर में डा राजीव मांगलिक, कानपुर देहात में डा अशोक कुमार राय,कन्नौज में डा विनोद कुमार और अंबेडकरनगर में डा श्रीकांत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरूवार शाम चार जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों समेत छह चिकित्साधिकारियों के तबादले कर दिये।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सहारनपुर,कानपुर देहात,कन्नौज और अंबेडकरनगर के सीएमओ को बदला गया है। सहारनपुर में डा राजीव मांगलिक, कानपुर देहात में डा अशोक कुमार राय,कन्नौज में डा विनोद कुमार और अंबेडकरनगर में डा श्रीकांत शर्मा को नये मुख्य चिकित्साधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा कानपुर नगर के उर्सला अस्पताल में डा राजेश कटियार और अयोध्या में डा अशोक कुमार की नियुक्ति वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में की गयी है।

वार्ता

Also Read मुग़ल-इ-आज़म जमाने की फटफटिया से फर्राटे भरते जनाब , कौन करेगा इन पर कार्रवाई

Recent News

Follow Us