जरूरतमंदों को जन्मदिन की खुशी में बांटे गए फल

जरूरतमंदों को जन्मदिन की खुशी में बांटे गए फल

लखनऊ : प्रासपा (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पी.सी.एफ. सभापति, इफको डाइरेक्टर आदित्य यादव के जन्मदिन पर प्रा सपा के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह दिखा। जन्मदिन पर सभी लोग केक काटकर उत्साह मनाते हैं लेकिन आदित्य यादव का जन्मदिन पर प्रासपा कार्यकर्ताओं ने कुछ इस ढंग से मनाया की एक अलग ही नजारा

लखनऊ : प्रासपा (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पी.सी.एफ. सभापति, इफको डाइरेक्टर आदित्य यादव के जन्मदिन पर प्रा सपा के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह दिखा। जन्मदिन पर सभी लोग केक काटकर उत्साह मनाते हैं लेकिन आदित्य यादव का जन्मदिन पर प्रासपा कार्यकर्ताओं ने कुछ इस ढंग से मनाया की एक अलग ही नजारा दिखा।


प्रासपा (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के जन्मदिन के अवसर पर व्यापार सभा प्रसपा लोहिया के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टीवी हॉस्पिटल ठाकुरगंज व मेडिकल कॉलेज चौक के सैकड़ों मरीजो व तीमारदारों को फल वितरण किये। जरूरतमंदों को फल वितरण के दौरान देखने को मिला कि जरूरतमंदों के चेहरे पर एक अलग ही चमक थी।


राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के जन्मदिन पर प्रासपा की प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मोनी सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंदों को फल एवं मास्क का वितरण किया गया। साथ ही साथ सभी को वैश्विक महामारी के प्रति जागरूक भी किया गया।

मोनी सिंह ने हॉस्पिटल ठाकुरगंज व मेडिकल कॉलेज चौक के सभी मरीजो व तीमारदारों एवं अन्य गरीब बच्चों में फल वितरण किये। इसके बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और आदित्य यादव को जन्मदिन की बधाई दी। जिसमें व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश सिंह,फुरकान अली अमरेंद्र सिंह हर्ष बंसल राकेश पांडेय,और विमल यादव लखनऊ व उनकी समस्त टीम व अजय यादव आदि काफी संख्या में व्यापारियों ने जन्मदिन मनाया।

Recent News

Follow Us