लापता किशोर का गन्ने के खेत में मिला शव , मचा हड़कंप

लापता किशोर का गन्ने के खेत में मिला शव , मचा हड़कंप

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कल शाम से लापता एक 16 वर्षीय किशोर का संदिग्ध अवस्था में गन्ने के खेत में पड़ा हुआ शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 16

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कल शाम से लापता एक 16 वर्षीय किशोर का संदिग्ध अवस्था में गन्ने के खेत में पड़ा हुआ शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिली है कि किशोर बीती कल शाम से लापता था। वही परिजनों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में लग गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस घटना का अनावरण कब तक कर पाती है।

सीतापुर के शाहपुर गांव का अतेंद्र कुमार  (16 वर्ष) शुक्रवार शाम साथियों के साथ क्रिकेट खेलने निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई देर रात तक युवक का कोई भी सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन कोई नतीजा नहीं निकाल सके शनिवार सुबह कुछ लोग घर से निकले थे। कुछ दूर पर युवक का शव उसके ही खेत में पड़ा हुआ था। शरीर पर कुछ चोटों के निशान भी थे लाश की खबर जंगल में आग की तरह फैली मामला पुलिस के संज्ञान में आया। युवक के पिता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद भी हुआ था जिसमें विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद आज सुबह उसकी लाश मिली है।फिलहाल कुछ गंभीर आरोप गांव के कुछ लोगों पर लगाए गए हैं मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सोनकर का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है परिवार के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 2 लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Recent News

Follow Us