
पानी के विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर इलाके में खेत में पानी चलाने के विवाद में एक युवक ने आज अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहपुर क्षेत्र में कुटबा निवासी 48 वर्षीय देवेंद्र का अपने भतीजे माेनू के साथ आज
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर इलाके में खेत में पानी चलाने के विवाद में एक युवक ने आज अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहपुर क्षेत्र में कुटबा निवासी 48 वर्षीय देवेंद्र का अपने भतीजे माेनू के साथ आज सुबह खेत में पानी चलाने लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मोनू ने चाचा देवेंद्र को गोली मार दी और फरार हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही देवेंद्र की मृत्यु हो गई।
इस बीच शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव ने बताया कि पुलिस हत्यारोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
वार्ता