
सपा पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद का धूमधाम से मनाया जन्मदिवस
कोंच। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने प्रॉफेसर राम गोपाल यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव का जन्मदिन सपाइयों ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। कोंच नगर के अग्रवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का 75वां जन्मदिन मनाया गया। सपा के
कोंच। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने प्रॉफेसर राम गोपाल यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव का जन्मदिन सपाइयों ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। कोंच नगर के अग्रवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का 75वां जन्मदिन मनाया गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव और कार्यकर्ताओं ने केक काटा। जन्मदिन पर पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने एक सैकड़ा असहाय व गरीबो को फल वितरण किये। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी की नींव हैं। सभी को उनके अनुशासित रास्ते पर चलना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व क्रय विक्रय अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवार, रामशरण कुशवाहा एडवोकेट, पूर्व नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा,रवि यादव मेडिकल,व्यापार सभा नगर अध्यक्ष शान्तनु यादव, सईद अहमद खन्ना,आसिफ मेम्बर, राहुल पाटकर,बारिश राईन, अकरम,चमन,राहिल,अब्दुल्ले,रानू भाईजान,भैया जी,अमीन,अभय निरंजन, राजेन्द्र यादव,लाला मिस्त्री,डम्पी यादव,पंकज गुर्जर, अशोक गुर्जर, प्रदीप बीडीसी चमरसेना,रोहित कठेरिया, सोहिल मंसूरी,सुनील वर्मा,बॉबी कुशवाहा, हिम्मत यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जालौन से नवीन कुशवाहा की रिपोर्ट