यूपी में अगले दो दिन आसमान से बरसेंगे अंगार

यूपी में अगले दो दिन आसमान से बरसेंगे अंगार

लखनऊ : मानसून के रूठने से उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अगले दो दिन लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा,हाथरस,आगरा,फिरोजाबाद,जालौन और झांसी में विशेष रूप से अगले 48 घंटों में गर्म हवायें चलने से तापमान में बढोत्तरी दर्ज

लखनऊ : मानसून के रूठने से उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अगले दो दिन लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा,हाथरस,आगरा,फिरोजाबाद,जालौन और झांसी में विशेष रूप से अगले 48 घंटों में गर्म हवायें चलने से तापमान में बढोत्तरी दर्ज किये जाने के आसार हैं। इस दौरान इक्का दुक्का स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है जबकि अधिकतर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार हैं।

वार्ता

Also Read मध्य प्रदेश :: गुलाबी ठंड में प्रदेश की सियासत गर्म

Recent News

Follow Us