योगी ने पौधारोपण से पहले की 100 साल पुराने वृक्ष की पूजा

योगी ने पौधारोपण से पहले की 100 साल पुराने वृक्ष की पूजा

सुलतानपुर :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत सुलतानपुर में पौधारोपण किया। चिलचिलाती धूप के बीच सुलतानपुर पहुंचे योगी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पौधारोपण करने से पहले 100 वर्ष पुराने वृक्ष की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने हर ग्राम पंचायत में औषधि वृक्षों का रोपण

सुलतानपुर :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत सुलतानपुर में पौधारोपण किया। चिलचिलाती धूप के बीच सुलतानपुर पहुंचे योगी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पौधारोपण करने से पहले 100 वर्ष पुराने वृक्ष की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने हर ग्राम पंचायत में औषधि वृक्षों का रोपण कर औषधि वाटिका बनाई जाए।

इस मौके पर योगी ने कहा “ हम लोग वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान के साथ जुड़े हैं। आज के दिन हमने नौ करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किया है। प्रदेश में आज पंचवटी,गृह वाटिका,नक्षत्र वाटिका और इस प्रकार के अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने वन महोत्सव में सभी का स्वागत करते हुए सुलतानपुर के भाजपा के पदाधिकारियों को जिला पंचायत में सफलता के लिये बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि वृहद वृक्षारोपण में कई नए रिकार्ड बनाने जा रहे हैं। पिछले पांच साल में 100 करोड़ पौधा भी आज लगाने का कार्य किया है। आज यहां पंचवटी, नव ग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका बनाया जा रहा हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रिकॉर्ड वृक्षारोपण किया जा रहा है और इस क्रम में 100 करोड़ पौधे रोपित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आज 30 करोड़ पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य बनाया गया है। आज पंचवटी का रोपित कर भारतीय परंपरा का पालन किया है। हलियापुर के प्राचीन वट वृक्ष के दर्शन को शानदार उपलब्धि बताया। कहा- वो विरासत वृक्ष है। यहाँ स्मृति वाटिका बनाई गई है, जिन लोगो ने अपने परिजनों को खोया है उनकी स्मृति में इस वाटिका में पौधे लगाए गए। इस तरह की वाटिका हर ग्राम पंचायत में होनी चाहिए।

Also Read संगम नगरी में विश्वस्तरीय नेत्र जांच उपलब्ध कराने के लिए खुला ASG EYE HOSPITAL

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद आज सभी लोगो ने उत्साह के साथ अभी तक नौ करोड़ पौधे लग दिये हैं। आज से 2-3 साल पहले यहां सामान्य खेत थे, आज एक्सप्रेस वे है जो औद्योगिक क्रांति लाने में सफल होगा। यह उत्तर प्रदेश के युवाओं को नई दिशा भी देगा। इस एक्सप्रेस वे में पांच स्थानों पर आद्योगिक क्लस्टर बनाये जा रहे हैं। जो लाखो युवा को रोजगार देगा।

योगी ने कहा कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ। वर्ष 2020 से हम सभी एक अदृश्य बीमारी कोरोना से लड़ रहे हैं। मास्क जरूर पहनें। यह सौ वर्ष की सबसे बड़ी महामारी हैं। सेल्फी व फ़ोटो खिंचाने के चक्कर में न पड़ें। लोगों को कोरोना टेस्टिंग व वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना होगा। इस मौके पर सूबे के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार के मौजूदा कार्यकाल के दौरान हरित कार्यक्रम के तहत अब तक एक अरब के करीब पौधे रोपे जा चुके हैं जिसमें 2017-18 में 5.71 करोड़, 2018- 19 में 11.77 करोड़, 2019-20 में 22.59 करोड़, 2020-21 में 25.87 करोड़ पौधे रोपे गये जबकि आज से शुरू हुये वृहद पौधारोपण अभियान में 30 करोड़ पौधे रोपे जाने हैं जिसे मिलाकर यह आंकड़ा 95.94 करोड़ तक पहुंच जायेगा।

वार्ता

Recent News

Follow Us