
अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
कौशाम्बी : जिले में अलग अलग थानों द्वारा तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जानकारी के मुताबिक थाना पिपरी पुलिस उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त पवन कुमार पुत्र रामनरेश निवासी मोहम्मदपुर थाना पिपरी को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर अभियुक्त का
कौशाम्बी : जिले में अलग अलग थानों द्वारा तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जानकारी के मुताबिक थाना पिपरी पुलिस उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त पवन कुमार पुत्र रामनरेश निवासी मोहम्मदपुर थाना पिपरी को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।
इसी प्रकार थान कड़ाधाम पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र सूर्यपाल निवासी आलापुर बरियावा थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ के कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।
इसी प्रकार थाना कड़ाधाम पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अजय कुमार पुत्र जबरू निवासी आलापुर बरियावा थाना नवाबगंज प्रतापगढ़ के कब्जे से पांच लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है।
रिपोर्ट : श्रीकांत यादव