कानपुर में सील किया गया मिक्की हाउस

कानपुर में सील किया गया मिक्की हाउस

कानपुर :किदवई नगर के-ब्लॉक स्थित मनोरंजन पार्क मिक्की हाउस अब पूरी तरह से बंद हो गया है। बीते कई सालों से ये बंद था और यहां शादियों के लिए बुकिंग की जाने लगी थी। नगर निगम ने मनोरंजन पार्क के नाम पर ये जमीन लीज पर दी थी। लेकिन इसका गलत प्रयोग होने पर नगर

कानपुर :किदवई नगर के-ब्लॉक स्थित मनोरंजन पार्क मिक्की हाउस अब पूरी तरह से बंद हो गया है। बीते कई सालों से ये बंद था और यहां शादियों के लिए बुकिंग की जाने लगी थी। नगर निगम ने मनोरंजन पार्क के नाम पर ये जमीन लीज पर दी थी। लेकिन इसका गलत प्रयोग होने पर नगर निगम ने लीज पूरी होने के बाद निरस्त कर दी। बुधवार को नगर निगम ने पार्क को सील कर दिया। बता दें कि 30 साल पहले ये शहर का इकलौता मनोरंजन पार्क था।

हाईकोर्ट ने दी थी डायरेक्शन

नगर निगम संपत्ति प्रभारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि लीज को रिन्यूवल न करने पर साउथ एशियन इंटरप्राइजेज लिमिटेड के ओनर ने हाईकोर्ट में लीज बढ़ाने का वाद दायर किया था। इसमें हाईकोर्ट ने नगर निगम को डायरेक्शन दी थी कि इस पर निर्णय लिया जाए। नगर निगम ने निर्णय लेते हुए लीज पूरी होने पर रिन्यूवल करने से मना कर दिया। नगर निगम अधिकारियों और प्रवर्तन दस्ते की टीम ने बुधवार को पार्क को सील कर दिया।

Also Read मध्य प्रदेश :: गुलाबी ठंड में प्रदेश की सियासत गर्म

2 दिन का समय दिया

मुख्य गेट को सील कर दिया गया है। वहीं पार्क के अंदर लोग अवैध रूप से रह रहे थे। नगर निगम सभी को 2 दिन का समय देकर सामान सहित जगह छोड़ने के लिए कहा है। प्रवर्तन प्रभारी रि. ले. कर्नल आलोक नारायण ने बताया कि पार्क पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गया है। वहीं पार्क में अवैध तरीके से एटीएम भी खोल दिया गया है। इसे भी बंद कराया जाएगा।

Recent News

Follow Us