महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने दस्यु सुंदरी समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने दस्यु सुंदरी समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बिठूर के मकसूदाबाद गांव में कोई शशि गौतम और अंगूरी की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं और वह आरोपियों तक आसानी से पहुंच जाते हैं। तो इस

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बिठूर के मकसूदाबाद गांव में कोई शशि गौतम और अंगूरी की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं और वह आरोपियों तक आसानी से पहुंच जाते हैं। तो इस हत्याकांड के आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई और उनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी।

पुलिस ने हत्या के आरोप में दस्यु सुंदरी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांव के ही सरकारी शिक्षक व उसके बेटे ने ब्लैकमेल से तंग आकर सुपारी दी थी। आपको बता दें कि दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल के सामने लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

आखिर क्यों सुपारी देकर करवाई हत्या

Also Read संगम नगरी में विश्वस्तरीय नेत्र जांच उपलब्ध कराने के लिए खुला ASG EYE HOSPITAL

मिली जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ है कि मकसूदाबाद निवासी शशि गौतम शुक्रवार रात घर पर अकेली थी और छत पर सो रही थी। कि तभी रात में बदमाशों ने उनकी गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। शनिवार की सुबह जब उनका शव छत पर पड़ा मिला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस तत्परता से मामले की जांच में जुट गई। और आरोपियों के तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी ने बताया कि गांव निवासी सरकारी शिक्षक महेश शर्मा के शशि गौतम से पिछले एक दशक से अवैध संबंध थे। महिला के घर का पूरा खर्च चलाने के साथ उसका घर तक उसी ने बनवाया था। महेश ने पूछताछ में बताया कि शशि लगातार उसको ब्लैकमेल कर रही थी। सरेआम बेइज्जत करती थी। बदले में रकम मांगती थी।

इसलिए उसने अपने बेटे अमित शर्मा के साथ मिलकर शशि की हत्या की साजिश रची। अमित अकबरपुर के नेहरू नगर निवासी दस्यु सुंदरी सीमा यादव को जानता था। करीब एक महीने पहले उसने पूरा मामला सीमा को बताया।

सीमा ने 50 हजार रुपये में सुपारी ले ली। शुक्रवार रात सीमा के शूटर मंगलपुर कानपुर देहात निवासी अनुज उर्फ अनुराग यादव, सत्यम शर्मा व बसखारी अंबेडकर निवासी अमर यादव शशि के घर पहुंचे। रस्से के सहारे उसकी छत पर गए और शशि की गोली मारकर हत्या कर दी।

10-10 हजार रुपये शूटरों को दिए
एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सुपारी की रकम महेश ने सीमा यादव को दे दी थी। सीमा ने शूटर अनुज, सत्यम और अमर को 10-10 हजार रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद ही आरोपियों ने शशि को मौत के घाट उतारा दिया।

पुलिस की जांच में पता चला कि दो सप्ताह पहले शूटर मकसूदाबाद पहुंचे थे। महेश के घर पर गए थे। सीमा यादव भी साथ में थीं। यही पर साजिश को फाइनल किया गया था। महेश के बेटे अमित ने शूटरों को शशि का घर भी दिखाया था। एक तरह से इसी दौरान आरोपियों ने रेकी की थी।

भारी पड़ा अवैध संबंध , आरोपी ने बताई आपबीती

महेश ने बताया कि 2008 से वह शशि के संपर्क में था। शशि अपने पति से अलग रहती थी। महेश के मुताबिक शशि के घर का पूरा खर्च वही उठाता था। शशि के कहने पर उसको शहर में किराये पर मकान दिलाया। फिर दबाव बनाकर गांव में जमीन खरीदकर वहां मकान बनवाया।

अभी भी वह लगातार पैसों की मांग कर रही थी। जब उसको पैसे नहीं देते थे तो सबके सामने उसे जलील करती थी। महेश बोला मेरे पास दो विकल्प थे या मैं खुदकुशी कर लेता जो मैं करना नहीं चाहता था। इसलिए उसकी हत्या करवा दी।



रिपोर्ट : आरिफ़ शेख़

Recent News

Follow Us