
2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा व्यापार सभा की बैठक सम्पन्न
माधौगढ़ के ग्राम धन्जा में समाजवादी व्यापार सभा के तत्वाधन में आगामी विधानसभा 2022 को मद्देनजर एक बैठक आहूत की गई जिसमे करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया तथा भाजपा सरकार में सत्ता के गुंडों द्वारा प्रदेश में जो अराजकता फैलाई गई एवं पंचायत व ब्लॉक के चुनाव में तानाशाही व प्रशासन के बल
माधौगढ़ के ग्राम धन्जा में समाजवादी व्यापार सभा के तत्वाधन में आगामी विधानसभा 2022 को मद्देनजर एक बैठक आहूत की गई जिसमे करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया तथा भाजपा सरकार में सत्ता के गुंडों द्वारा प्रदेश में जो अराजकता फैलाई गई एवं पंचायत व ब्लॉक के चुनाव में तानाशाही व प्रशासन के बल पर धांधली करके जबरन अपने जनप्रतिनिधि जिताये,जो जगजाहिर है जनता भली भांति समझ गयी है,इसपर बिशेष जोर दिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार द्वारा किसी प्रकार की कोई साजिश कामयाब न हो पाए इसके लिए उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को कई गुरु मंत्र दिए तथा आगामी चुनाव में सड़कों पर संघर्ष करने के लिए पूर्णता कमर कसकर सरकार की ईंट से ईंट बजाने के लिए तैयार हो जाएं,कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सपा व्यापार सभा जालौन आ. मनोज कुमार इकड़या, जिला उपाध्यक्ष सपा राजू चमरसेना, पूर्व जिला सचिव हरिश्चन्द्र तिवारी, राकेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, नगर अध्यक्ष व्यापार सभा शान्तनु यादव, सुनील वर्मा आदि सपाई उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- नवीन कुशवाहा