उपेक्षित है माता शीतला के मंदिर तक जाने वाला रास्ता

उपेक्षित है माता शीतला के मंदिर तक जाने वाला रास्ता

आजमगढ़:- आज़मगढ़ के निज़ामाबाद विधानसभा से सटा हुआ भैरोपुर कला ग्रामसभा में स्थित माता शीतला शक्तिपीठ पर जाने वाला रास्ता बेहद ही कीचड़ युक्त और पानी से भरा हुआ रहता है।दर्शनार्थियो को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस मंदिर से लोगों की अथाह आस्था जुड़ी हुई है यहाँ माँगी हुई

आजमगढ़:- आज़मगढ़ के निज़ामाबाद विधानसभा से सटा हुआ भैरोपुर कला ग्रामसभा में स्थित माता शीतला शक्तिपीठ पर जाने वाला रास्ता बेहद ही कीचड़ युक्त और पानी से भरा हुआ रहता है।दर्शनार्थियो को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस मंदिर से लोगों की अथाह आस्था जुड़ी हुई है यहाँ माँगी हुई हर मुराद पूरी होती है इसी लिए यहाँ पर हमेशा मेला लगा रहता है लोग अपनी मुराद पूरी होने के बाद माता के दरबार मे पहुँचकर यथा शक्ति चढ़ावा चढ़ाकर अपने और अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना करते है।माँ के चरणों में हलवा पूरी चढ़ाने की परंपरा भी खूब चलती है।शीतला माता के कृपा से हजारों लोग अपने -अपने परिवार की रोजी रोटी के लिए इसी क्षेत्र को अपना साधन बना लिए है।यही कारण है कि हर शुक्रवार और सोमवार को ऐतिहासिक मेला लगता है।मगर प्रशासनिक उपेक्षा के कारण माता के दरबार मे पहुँचने वाले भक्तगण कीचड़युक्त गंदे पानी मे होकर गुजरते हैं। चारों तरफ गंदगी और कीचड़ युक्त रास्तो से होकर दर्शनार्थी माता के दरबार मे पहुँचते हैं।अगर यही हाल रहा तो माता के दरबार मे पहुँचने वाले दर्शनार्थियो कि संख्या अपने आप घटती चली जायेगी।प्रशासनिक अमला इस मंदिर के प्रति नकारात्मक रवैया अख्तियार कर इसको स्थानीय लोगों के बल छोड़ इसकी लोकप्रियता को घटाने का काम किया जा रहा है।

रिपोर्ट शैलेन्द्र शर्मा

Recent News

Follow Us