रक्तदान शिविर के आयोजन में जन सेवकों ने जनता के लिए किया रक्तदान

रक्तदान शिविर के आयोजन में जन सेवकों ने जनता के लिए किया रक्तदान

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्म दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय महासचिव  सर्वेश पाठक के जन्म दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में जनता के सेवकों ने जनता के लिए रक्तदान किया।

इसी क्रम में अजय पाण्डेय जिला अध्यक्ष लखनऊ महानगर के नेतृत्व में जनपद लखनऊ के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल हजरतगंज लखनऊ के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें पाण्डेय ने बताया कि योजना है 200 से अधिक रक्त दाता सहभागिता कर रहे हैं।

पाण्डेय ने बताया अपराहन 11:00 बजे सम्पूर्ण भारत  दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश ,उत्तराखंड ,हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड मध्यप्रदेश ,महाराष्ट्र  के विभिन्न स्थानों पर 11 हजार  प्रमुख क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उसमें से एक सवाल यह भी है जिसमें मुख्य रुप से हमारे राष्ट्रीय महासचिव स्वयं उपस्थित हुए हैं। इस पुनीत कार्य के लिए कार्यकर्ता निरंतर दिलों जान से लगे हुए हैं सिंह ने बताया कि
भारतीय जनता पार्टी अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्म दिवस के अवसर पर 15 जुलाई को लगभग सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी रक्तदान करेंगे हमारे संवाददाता पाठक के सहायक निजी सचिव शिवम पांडे से बात करते हुए पता चला कि पाठक समाज को सदैव कुछ देने का जज्बा ही व्यक्ति को महान बनाता है. भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रणित के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक जी के इसी संकल्प वाक्य को मानकर संगठन द्वारा हमारे अगुआ मा. राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक जी के जन्मदिवस दिनांक -15 जुलाई 2021 को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के रूप मनाने का निर्णय लिया है . इसी क्रम में दिनांक 15 जुलाई 2021 को समय दिन में 11:00 बजे से 04 : बजे तक स्थान पर रक्तदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया  है।

Also Read संगम नगरी में विश्वस्तरीय नेत्र जांच उपलब्ध कराने के लिए खुला ASG EYE HOSPITAL

जिसमें संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता बंधुओ के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता व सभ्रांत बंधुओं सिविल अस्पताल के सम्मानित डॉक्टरों के लिये  राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक  ने की जीवन कर्ज रहूंगा ऐसे निष्ठावान डॉक्टरों जो कई हमारी प्रिय माता जी के जीवन को बचाने का प्रमुख कार्य किया है। पाठक ने कहा कि मैं हदय से धन्यवाद देना चाहूंगा डॉ आर के श्रीवास्तव , डॉ संतोष यादव ,डॉ दीपक, डॉ   मनीषा लाल , डॉ प्रधान , डॉ यस आर सिंह , डॉ यस के नंदा , डॉ सुंरयाल , डॉ रत्ना पाण्डेय, विवेक तिवारी, जैसे प्रमुख महानभाव को जिन्होंने ने  स्वैच्छिक तरीकों से मेरी माता का जीवन बचाने में सहयोग किया है इन्ही के सुझाव से आज देश के 11 हजार प्रमुख स्थानों पर  रक्तदान  का आयोजन किया गया है।

रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग पुनीत कार्य में सहभागी बने है  मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री मनीष मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर सिंह प्रदेश मंत्री रामग्रह गुप्ता प्रदेश मंत्री आशुतोष मिश्रा प्रदेश आईटी संयोजक गौरव शर्मा , अवध प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुमित सिंह बिष्ट लखनऊ महानगर जिला अध्यक्ष अजय पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ,   जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य जिला उपाध्यक्ष  फिरोज खान, कोषाध्यक्ष श्रीकांत श्रीवास्तव  जिला मंत्री जितेंद्र चौहान जिला मंत्री शिव कशयप  मंडल अध्यक्ष आशु राजपूत  मंडल अध्यक्ष मोनू  राज यादव  सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent News

Follow Us