
मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट
कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। देखते-देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे गेट पत्थर चलने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया एवं कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। देखते-देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे गेट पत्थर चलने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया एवं कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। घटना कौशांबी के नगर पंचायत अझुवा के वार्ड-2 की बताई जा रही है।
घटना के संबंध में कौशांबी पुलिस का कहना है कि मौके पर पुलिस बल द्वारा पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। शांति व्यवस्था कायम है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।