
BREAKING : दो पक्षों के विवाद में चली गोली , एक की मौत
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब मामूली कहासुनी से शुरू हूई लड़ाई ने विकराल रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ है कि कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर कॉलोनी में दो पक्षों में किसी बात को लेकर
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब मामूली कहासुनी से शुरू हूई लड़ाई ने विकराल रूप ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ है कि कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर कॉलोनी में दो पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई मामला इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पथराव होने लगा। तभी एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली दूसरे युवक के गले में लगी कि वह घायल हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मृत व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एवं वैधानिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया।