
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत
बाराबंकी : तेज रफ्तार वाहन प्रतिदिन कई लोगों के लिए काल का सबब बनते हैं। अनियंत्रित वाहन प्रतिदिन कई बेकसूर को रौंदते हुए चले जाते हैं, लेकिन फिर भी वाहनों की तेज रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र का है। यहां एक अज्ञात वाहन
बाराबंकी : तेज रफ्तार वाहन प्रतिदिन कई लोगों के लिए काल का सबब बनते हैं। अनियंत्रित वाहन प्रतिदिन कई बेकसूर को रौंदते हुए चले जाते हैं, लेकिन फिर भी वाहनों की तेज रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र का है। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश के साथ-साथ युवक की पहचान करने में लग गई। आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकती थी पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है।