यमुना में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत परिवार में मचा कोहराम

यमुना में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत परिवार में मचा कोहराम

मथुरा : वृन्दावन सुबह सुबह टहलने गए दो बच्चे पुनीत पुत्र जानकी उम्र 16 वर्ष निवासी गोरानगर,आलोक शर्मा पुत्र पवन शर्मा उम्र 15 वर्ष निवासी गोरानगर की यमुना स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी, प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे सुबह 5 बजे टहलने के लिए निकले, रास्ते मे देवराहा बाबा आश्रम के

मथुरा : वृन्दावन सुबह सुबह टहलने गए दो बच्चे पुनीत पुत्र जानकी उम्र 16 वर्ष निवासी गोरानगर,
आलोक शर्मा पुत्र पवन शर्मा उम्र 15 वर्ष निवासी गोरानगर की यमुना स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी, प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे सुबह 5 बजे टहलने के लिए निकले, रास्ते मे देवराहा बाबा आश्रम के पास दोनों यमुना स्नान करने के लिए रुक गए, यमुना स्नान के दौरान जब पुनीत गहरे पानी मे जाने लगा तभी आलोक शर्मा ने उसे बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी,


इसी दौरान दोनों गहरे पानी मे चले गए और डूब जाने के कारण दोनों की मृत्यु हो गयी, जब परिजनों को पता लगा तो वह सीधे घाट के लिये दौड़े, बामुश्किल दोनों को निकाला गया और हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, दोनों बच्चों की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, मोके पर पुलिस भी पहुच गयी , उचित कार्यवाही कर शवो को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है,

रिपोर्ट : राहुल ठाकुर

Recent News

Follow Us