पर्सनल लोन के नाम पर ठगी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

पर्सनल लोन के नाम पर ठगी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ सख्त है। पुलिस लोगों की मेहनत की कमाई को चूना लगाने वाले ठगों पर भी सख्त है। कानपुर की क्राइम ब्रांच एवं चकेरी थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ सख्त है। पुलिस लोगों की मेहनत की कमाई को चूना लगाने वाले ठगों पर भी सख्त है। कानपुर की क्राइम ब्रांच एवं चकेरी थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह पर्सनल लोन के नाम पर लोगों की मेहनत की कमाई पर चूना लगाता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 19 मोटरसाइकिल एक स्कूटी भी बरामद की है।

पुलिस ने पर्सनल लोन के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी ग्वालटोली निवासी संदीप राठौर की क्राइम ब्रांच व चकेरी पुलिस काफी समय से तलाश रही थी। आज संदीप छावनी की तरफ से जाजमऊ आ रहा था। तभी जाजमऊ के पास क्राइम ब्रांच टीम व पुलिस ने उसे दबोच लिया!

रिपोर्ट : आरिफ़ शेख़

Recent News

Follow Us