बहन के ससुर ने युवक को मारी गोली , युवक की हुई मौत

बहन के ससुर ने युवक को मारी गोली , युवक की हुई मौत

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक वृद्ध ने अपने बेटे के साले पर फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने घायल युवक को

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक वृद्ध ने अपने बेटे के साले पर फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गोली मारने वाले वृद्ध ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 24 वर्षीय युवक को उसके बहन के ससुर द्वारा गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की तफ्तीश में पता चला कि मृतक की बहन का उसके ससुराल वालों से विवाद चल रहा था जिसके चलते 2019 में मुकदमा भी लिखा गया था। इसी बात को लेकर दोनों में आपसी रंजिश चलती थी। आज कुछ बात विवाद को लेकर मामला बड़ा और बहन के ससुर ने युवक को गोली मार दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

Also Read मध्य प्रदेश :: गुलाबी ठंड में प्रदेश की सियासत गर्म

Recent News

Follow Us