
गोकुल बैराज पर यमुना में स्नान करते समय तीन किशोर डूबे
मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के सदर बाजार क्षेत्र में गोकुल बैराज के पास यमुना में नहाने गए दो सगे भाइयों समेंत तीन किशोर डूब गये,जिससे उनकी मृत्यु हो गई।पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदरबाजार क्षेत्र में गोकुल बैराज के पास चार किशोर कल दोपहर बाद स्नान
मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के सदर बाजार क्षेत्र में गोकुल बैराज के पास यमुना में नहाने गए दो सगे भाइयों समेंत तीन किशोर डूब गये,जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदरबाजार क्षेत्र में गोकुल बैराज के पास चार किशोर कल दोपहर बाद स्नान करने के लिए गए थे। वे अचानक गहरे पानी में चले गए और शोर शराबा सुनकर गोताखोरों ने एक किशोर को बाहर निकाल लिया लेकिन तीन किशोर डूब गये।
उन्होंने बताया कि यमुना में पानी अधिक होने के कारण अथक प्रयास के बावजूद पुलिस उनके शव शुक्रवार को नहीं बरामद कर सकी। तीनों के शव आज कई घंटे के प्रयास के बाद निकाले जा सके। उन्होंने बताया कि मृतकों में औरंगाबाद निवासी 14 वर्षीय रेहान एवं उसका भाई 12 वर्षीय सूफियान के अलावा 11 वर्षीय बैजनाथ शामिल है।