पुलिस मुठभेड़ में दौरान भागे इनामी बदमाश के साथी को भी पुलिस ने पकड़ा , पुलिसकर्मी भी घायल

पुलिस मुठभेड़ में दौरान भागे इनामी बदमाश के साथी को भी पुलिस ने पकड़ा , पुलिसकर्मी भी घायल

संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के चन्दौसी बाईपास पर हुई पुलिस मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भाग गया लेकिन कुछ देर बाद उसे भी पकड लिया गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने यहां यह जानकारी दी।

संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के चन्दौसी बाईपास पर हुई पुलिस मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भाग गया लेकिन कुछ देर बाद उसे भी पकड लिया गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संभल निवासी इनामी बदमाश सलमान व उसके साथी सलीम उर्फ पुतला के रविवार को संभल में चन्दौसी बाईपास पर होने की सूचना मिली थी।

इस पर पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी की । खुद को घिरा देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे, इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दौनों तरफ से हुई फायरिंग में सलमान घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी सलीम फरार हो गया। बाद मेंजिसे पुलिस ने कांबिंग करके एक खेत में से पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कुछ कारतूस एवं चाकू बरामद किया है। घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश काफी समय से फरार चल रहे थे। इनमें सलमान पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

Also Read मध्य प्रदेश :: गुलाबी ठंड में प्रदेश की सियासत गर्म

Recent News

Follow Us