अलग अलग थानों से छः अभियुक्त गिरफ्तार

अलग अलग थानों से छः अभियुक्त गिरफ्तार

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत विभिन्न थानों द्वारा छः अभियुक्तो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जानकारी के मुताबिक थाना चरवा पुलिस उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा चार अभियुक्तो को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जानकारी के मुताबिक अभियुक्ता

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत विभिन्न थानों द्वारा छः अभियुक्तो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जानकारी के मुताबिक थाना चरवा पुलिस उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा चार अभियुक्तो को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जानकारी के मुताबिक अभियुक्ता मुन्नी देवी पत्नी स्व0 फूलचंद निवासी पैगम्बरपुर थाना चरवा के कब्जे से बीस लीटर अवैध कच्ची शराब सुग्रीव रैदास पुत्र स्व0 भगवानदीन निवासी महँगाव के कब्जे से बीस लीटर अवैध कच्ची शराब और सुनील कुमार पुत्र इकलाख निवासी काजीपुर के कब्जे से बीस लीटर अवैध कच्ची शराब अशोक कुमार पुत्र बन्शी निवासी महँगाव के कब्जे से बीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया है.


इसी प्रकार थाना कोखराज पुलिस उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त उमेश पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी चरवा के कब्जे से 25 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया है


इसी प्रकार थाना मंझनपुर पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक राय मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र दयाशंकर सरोज निवासी कैनी नारा थाना मंझनपुर के कब्जे से दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया है



रिपोर्ट : श्रीकांत यादव

Recent News

Follow Us